Online Computer Courses Classes and Training Program

यही रहस्य अवचेतन और आकर्षण दोनों का आधार है | Win everything from This Subconscious Secret!

 
Subconscious Secrets


Introduction 

आकर्षण के सिद्धांत में हर रोज नई रहस्यों का पता करने के सफर पर निकले थे। इस सफर की मंजिल है जीवन का रहस्य, जिससे अब हम सब बस एक कदम दूर हैं लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले ये जरूरी है कि हम खुद में छिपे रहस्य को समझ कर अपने जीवन में चमत्कार की नए रास्ते खोल पाए।

नमस्कार दोस्तों आइये खुद को तैयार करें अनंत रहस्यों से बनी इस दुनिया की मंजिल तक पहुंचने के लिए हमारी अंदर कौन से रहस्य हैं

दोस्तों इसका उत्तर है अनंत, जिस तरह ब्रह्मांड का कोई अंत नहीं उसी तरह हमारे भीतर मौजूद रहस्यों का भी कोई अंत नहीं।

एक बार अपने हाथ की तरफ देखिए, देखिए ऊपर से देखने पर ये आपको ठोस दिखाई देता है लेकिन दरअसल इसमें भी रहस्य हैं क्योंकि ये ठोस नहीं है। अगर आप इसे एक अच्छी माइक्रोस्कोप के नीचे देखेंगे तो आपको अपने हाथों पर ऊर्जा की बहुत सी तरंगे दिखाई देंगी।

इस ब्रह्मांड की हर एक चीज है किसी पदार्थ से बनी है जिसे आप अंग्रेजी में मैटर कहते हैं। हर पदार्थ में ऊर्जा है आइये इस तथ्य को थोड़ी और गहराई से समझते हैं। रहस्य की दृष्टि से जब हम इस ब्रह्मांड को खुद देखते हैं तो हमारा सफर आकाशगंगा से होकर ग्रहों और फिर ग्रहों से हो करके इंसानों और इंसानों से होकर उनमें मौजूद कोशिकाओं और फिर अनु और फिर परमाणुओं तक पहुंचता है।
इन सभी स्तरों पर रहस्य काम करता है लेकिन इन सब का निष्कर्ष यही है कि इस ब्रम्हांड में हर चीज ऊर्जा है एनर्जी है। अगर आप विज्ञान और उसी की एक शाखा भौतिकी में रुचि रखते हैं तो आप जानते हैं कि किस प्रकार क्वांटम फिजिक्स ने वैज्ञानिकों को इस ब्रह्मांड के रहस्यों और हमारे साथ उसकी एलाइनमेंट से हैरान किया।

Quantum Physics 

दोस्तों क्वांटम फिजिक्स ने इस दुनिया को गहराई से ऊर्जा के हर स्तर पर रहस्यों को समझने में मदद की और यही क्वांटम फिजिक्स उन लोगों के लिए सबसे बड़ा प्रमाण है जो आकर्षण के सिद्धांत और इसकी रहस्य को संदेह की दृष्टि से देखते हैं। इस ब्रह्मांड में मौजूद सारी ऊर्जा किसी न किसी फ्रीक्वेंसी पर वाइब्रेट करती है और यही कारण है कि हमारे अंदर मौजूद ऊर्जा के कारण हम भी किसी एक फ्रिकवेंसी पर वाइब्रेट करते हैं।

और आप किस फ्रीक्वेंसी पर वाइब्रेट करेंगे ये तय करने वाली चीज आपके विचार होते हैं। आप जो चाहते हैं वह ऊर्जा से बनी है और वो भी वाइब्रेट कर रही है क्योंकि हमने पहले ही चर्चा की इस ब्रह्मांड में हर चीज में ऊर्जा है। जब हम किसी चीज के बारे में सोचते हैं तो हम अपनी फ्रीक्वेंसी को उस चीज की फ्रीक्वेंसी से मैच करते हैं और धीरे-धीरे हम उसे अपने जीवन में आकर्षित करने लगते हैं। Attract करने लगते हैं।

एक प्रकार से आप ऐसा समझ सकते हैं कि आप इस ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली ट्रांसमिशन टावर है क्योंकि आपको अपने विचारों से अपनी ऊर्जा पर ध्यान देने की शक्ति मिली है।
जिससे आप अपनी मनचाही चीज की फ्रीक्वेंसी पर पहुंचकर उसकी वाइब्रेशन को बदल कर एक चुंबक की तरह उस चीज को अपनी ओर खींच लेते हैं।

लेकिन ध्यान रखें दोस्तों इस नियम का इस्तेमाल करते समय अपने मन में सच्चाई, प्रेम और ईमानदारी की भावनाओं को महसूस करें। हम जानते हैं कि आकर्षण के नियम में समान चीजें समान चीजों को आकर्षित करती हैं इस नियम में ये रहस्य है कि आप ऊर्जा के चुंबक है इसीलिए आप अपनी मनचाही चीज में वो इलेक्ट्रिक एनर्जी भर देते हैं जिससे वो चीज आपके जीवन में प्रवाहित होती है। इसलिए हमें हमेशा अपने विचारों और भावनाओं के बारे में सतर्क होना चाहिए। क्योंकि यही हमारी फ्रीक्वेंसी तय करती हैं जो हमारे जीवन की तस्वीरों का निर्धारण करती है।

We in terms of energy!

आज से 100 साल पहले जब आकर्षण के नियम के बारे में इतनी जागरुकता नहीं थी। तब चार्ल्स हनेल नामक वैज्ञानिक जानती थी कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। उन्होंने कहा था कि हमारा मस्तिष्क सिर्फ ज्ञान को भंडारित करने का स्थान नहीं है बल्कि यह एक ऐसा चुंबक है जो आकर्षण के नियम से इलेक्ट्रॉनस को करीब लाता है और फिर वह परमाणु बनकर अनु बनाती हैं।

बस यही अनु हमारे जीवन में साकार होते हैं और उन चीजों को प्रकट करते हैं जिसे हमने अपने विचारों से आकर्षित किया था। अक्सर हम खुद को केवल भौतिक या बाहरी रूप से परिभाषित करते हैं। लेकिन जब आप ये सवाल एक क्वांटम फिजिसिस्ट से पूछते हैं उनका जवाब हमेशा यही होता है कि हमारा शरीर एक ऊर्जा है।

और यही ऊर्जा है इस दुनिया को बनाती है इस ऊर्जा को न बनाया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है। इसे तो बस ट्रांसफर किया जा सकता है हर जो चीज पहले से मौजूद थी हमेशा रहेगी। ठीक यही सवाल जब आप किसी धर्म शास्त्री से पूछते हैं तो उनका जवाब होता है कि जिस तरह ब्रह्मांड ईश्वर ने बनाया है ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी ईश्वर की देन है जब आप उनसे ईश्वर की बारे में पूछेंगे तो उनका जवाब होगा इस ब्रह्मांड के रचयिता हम सबके सृष्टा इस धरती के कण-कण के मालिक ईश्वर है जो हमेशा थे और हमेशा रहेंगे।

अगर आप सोचते हैं कि आप केवल हाड़ मांस का एक पुतला है तो एक बार फिर सोचिए आप जानते हैं कि आप एक आध्यात्मिक इंसान हैं और अब आप इस ब्रम्हांड के साथ aligned होकर एक यूनिवर्सल एनर्जी फील्ड में काम कर रहे हैं। क्वांटम फिजिसिस्ट इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे चारों ओर की तस्वीरें हमारे विचारों का परिणाम है।

You're aligned with universe 

हम इस यूनिवर्स की सोर्स है और जब हम अपनी एक्सपीरियंस से इस शक्ति को समझ लेते हैं तो हम इसका इस्तेमाल करके अपनी मनचाही चीजों को प्रकट करना सीख लेते हैं। इसे ही मेनिफेस्टेशन कहा जाता है आप हर चीज की रचना कर सकते हैं क्योंकि आपके पास वो सकती है जिसमें आप अपनी चेतना से कोई भी चीज रच लें क्योंकि आपकी चेतना भी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा है।

हर चीज में ब्रह्मांड का अंश है और इस धरती पर मौजूद हर चीज ब्रह्मांडीय मस्तिष्क का हिस्सा है। जो चीज आप पाना चाहते हैं आप उसे अपनी कल्पना शक्ति से मस्तिष्क में उसका आधार तैयार करते हैं। जब आप उसे पानी का विश्वास करते हैं तो आप उसे साकार कर लेते हैं जब आप मांगते हैं, महसूस करते हैं और यकीन करते हैं तो बेशक वह चीज आपको मिल जाती है।

विचारों की अनंत शक्तियां आपका इंतजार कर रही है इसीलिए जिस हद तक आप इस शक्ति का इस्तेमाल करना चाहते हैं करें और अपना जीवन बदलें , चमत्कार आपके जीवन में दस्तक देने को तैयार है क्योंकि हर चीज आपकी चेतना में मौजूद है। यूनिवर्स हर चीज देता है क्योंकि हर चीज यूनिवर्स की है आकर्षण से आप वो चीज मांगते हैं और आपूर्ति ब्रह्मांड उसकी करता है।

क्योंकि आकर्षण का नियम आपूर्ति के नियम जैसा ही है यही वो नियम है जिसकी आपूर्ति से आप अपनी मनचाही चीज को पाने में समर्थ बनते हैं। अगर आप एक आदर्श फ्रीक्वेंसी भेजते हैं तो नतीजतन आदर्श योग, परिस्थितियां और घटनाएं आपके जीवन में साकार होती है क्योंकि ब्रह्मांड उन्हीं चीजों की आपूर्ति करता है जो चीज आपने मांगी है।

You're the creator 

आप में मौजूद रहस्य और उसकी शक्तियां भीतर से आती है इसीलिए हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं हम जो हैं उसका 99% अदृश्य है और उसे हम छु नहीं सकते हम ईश्वर का अंश है। हम आत्मा हैं हम जीवन हैं हम समूची सकती हैं। आप अपने जीवन के रचयिता हैं और इस ग्रह पर आप खुद की रचना कर रहे हैं।

आप अपनी किस्मत के निर्माता है आपके विचार उस पेन की तरह है जिनसे आप अपने जीवन की कहानी खुद लिखते हैं तो तय आपको करना है कि आप क्या चुनते हैं। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि ये नियम आपके लिए क्या कर सकता है। क्योंकि इसकी कोई सीमा नहीं है आप खुद के आदर्शो में विश्वास करें और हिम्मत रखें। ऐसा माने कि ये सच हो चुका है जब हेनरी फोर्ड इस दुनिया में कार के संदर्भ में अपने सपने को साकार कर रहे थे, तो लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था और उन्हें पागल समझा था क्योंकि उनकी नजरों में एक अजीब सपना साकार करने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन हेनरी फोर्ड जानते थे कि ये रहस्य उनके साथ है और ब्रह्मांड का ये नियम हर हाल में उनका सपना साकार करेगा। इसीलिए उन्होंने कहा था कि अगर आप सोच लें, कि आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं या आप ये सोच लें कि आपके लिए पूरा नहीं कर सकते हैं तो दोनों ही मामलों में आप सही है क्योंकि ब्रह्मांड का यह नियम गलत और सही में फर्क नहीं करता। आपने जो विश्वास किया है आपने जैसे विचारों से जो चित्र आकर्षित किए हैं वो तो बस उन्हें आपके जीवन में पहुंचा देता है।

The power of your thoughts

जब आप रहस्य की इस शक्ति के प्रति जागरूक बनकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी सभी सवालों के जवाब आपको अपने आप मिल जाते हैं। जैसे-जैसे आप आकर्षण के नियम का इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। अपने जीवन में अपने द्वारा सोचे गए चित्रों को साकार करना सीख जाते हैं तो आपके पास नये सवाल होते हैं। नई उत्सुकता होती है। द सीक्रेट बुक आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए लिखी गई है।

जब भी आपके मन में इस नियम से संबंधित कोई सवाल आए तो इस बुक की पीडीएफ को खोल लें। अगर आपके पास यह बुक है तो और भी अच्छी बात है तो जब भी आपके मन में इस नियम से संबंधित कोई जिज्ञासा या प्रश्न हो तो आंखें बंद कर इस पुस्तक के किसी भी पन्ने को खोल लें, आपको आपका जवाब मिल जायेगा।

अगर पीडीएफ है एक बार स्वाइप करके जिस पन्ने पर बुक पीडीएफ थम जाए उस पन्ने को पढ़ लें और जो पन्ना खुलेगा वो आपका मार्गदर्शन करेगा और जिस चीज की आप को तलाश है उस तक पहुंचने का रास्ता आपको दिखाएगा। जब आप इस नियम के प्रति सचेत हो जाते हैं तो आपको अपने आसपास होने वाली हर घटना के प्रति जागरूक बनने की जरूरत पड़ती है क्योंकि ब्रह्मांड आपके जीवन में आपका मार्गदर्शन किसी भी संकेत के रूप में कर सकता है।

Be aware of the signs by universe 

ब्रह्मांड द्वारा भेजे गए संदेश अनंत रास्तों से आप तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। अखबार की सुर्खियों में रेडियो या टीवी पर सुने गए किसी गाने में भी यह बात हो सकती है और किसी पास से गुजरे हुए वाहन या इंसान के जरिए भी आपके मन में वो प्रेरित विचार आ सकता है जो ब्रह्मांड आप तक भेजना चाहता है। ये प्रेरित विचार ही वो ब्रह्मांडीय  संकेत है जिसके प्रति न केवल आप को जागरूक बनने की जरूरत है बल्कि इस विचार के प्रति एक्शन लेने की भी जरूरत है।

इन संकेतों को नजरअंदाज ना करें बल्कि याद  ये रखें कि आपको अपनी जीवन की घटना से मिलने वाले संदेशों के प्रति सजग रहना है और इस याद को याद रखना है दोस्तों खुद को जानने का यह रहस्य मैं यहीं पर खत्म करती हूं और आप ही मौजूद अनंत रहस्यों की खोज अब मैं आप पर छोड़ती हूं मैं आशा करती हूं कि आप हर पल हर घंटे हर दिन खुद के नये रहस्यों का पता लगाएंगे और अपने जीवन से इस रहस्य के प्रति अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस पोस्ट तक आप का आना भी आपने खुद आकर्षित किया है शायद ये एक दस्तक हो सकती है आपकी नए जीवन की शुरुआत की इस पोस्ट को अपना कीमती समय देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद नमस्कार।

Post a Comment

0 Comments