कंप्यूटर बेसिक नोट्स (Computer Basic Notes in Hindi)
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – परिचय
आज की इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर के बारे में बताएंगे।
कंप्यूटर के बेसिक जानकारी से संबंधित यह पोस्ट दो पार्ट्स में है। पहले पार्ट में हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर क्या है, कंप्यूटर का कहाँ और क्या उपयोग है, कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं और कंप्यूटर को स्टार्ट और शटडाउन कैसे करते हैं।
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – What is Computer?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। यह हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों पर डाटा को प्रोसेस करता है और परिणाम को बड़ी कुशलता से सूचना या आंकड़ों के रूप में प्रदान करता है।
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – What is the Use of Computers?
आज के युग में कंप्यूटर का उपयोग हर जगह किया जा रहा है।
हम अपने घर, ऑफिस, बैंक, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, दुकान आदि सभी स्थानों पर कंप्यूटर का उपयोग देखते हैं।
- लाइब्रेरी में किताबों की जानकारी रखने के लिए
- बैंक में हिसाब-किताब रखने के लिए
- रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने के लिए
- अस्पताल में रोगियों के रिकॉर्ड रखने के लिए
- ऑफिस में डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए
संक्षेप में कहें तो यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है और आज के युग में कंप्यूटर के बिना जीवन संभव ही नहीं है।
शुरुआत में लोगों को कंप्यूटर काफी रहस्यमयी और जटिल लगता था और वे इससे डरते भी थे, लेकिन यह वास्तव में आसान है। यह कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर सकता है। यदि आप धीरे-धीरे और ठीक प्रकार से सीखेंगे तो कंप्यूटर आपको बहुत आसान नज़र आएगा।
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – What are the Types of Computers?
कंप्यूटर मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं:
-
डेस्कटॉप कंप्यूटर – इनका उपयोग घर, दुकान, स्कूल और कॉलेज में अधिक होता है। यह टेबल पर रखकर इस्तेमाल किए जाते हैं और लगातार बिजली की आवश्यकता होती है।
-
लैपटॉप – यह छोटा सा निजी कंप्यूटर होता है। यह डेस्कटॉप कंप्यूटर का ही विकसित रूप है। लैपटॉप बैटरी द्वारा संचालित होता है और इसकी बैटरी बिजली से चार्ज की जाती है। इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है। लैपटॉप को "नोटबुक कंप्यूटर" भी कहा जाता है क्योंकि यह आकार में नोटबुक जैसा होता है और फोल्ड भी किया जा सकता है।
-
टैबलेट – यह एक वायरलेस कंप्यूटर है। इसमें टच स्क्रीन का इस्तेमाल होता है। यह लैपटॉप से छोटा और हल्का होता है, लेकिन मोबाइल फोन से बड़ा और थोड़ा भारी होता है।
-
स्मार्टफोन – इसे आसानी से जेब में रखा जा सकता है और कहीं भी ले जाया जा सकता है। हालांकि यह एक कंप्यूटर जितना शक्तिशाली नहीं होता, लेकिन इसमें भी कई कंप्यूटर जैसे फीचर्स होते हैं। कुछ काम केवल कंप्यूटर पर ही आसानी से किए जा सकते हैं, जबकि मोबाइल पर वे या तो संभव नहीं होते या कठिन होते हैं।
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – How to Start a Computer?
कंप्यूटर चालू करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले कंप्यूटर से जुड़े मुख्य स्विच को ऑन करें ताकि कंप्यूटर को बिजली मिल सके।
- आमतौर पर बिजली सीधे कंप्यूटर में नहीं जाती, पहले यह UPS (Uninterrupted Power Supply) में जाती है। UPS बिजली को नियंत्रित करके कंप्यूटर तक पहुँचाता है और अचानक बिजली चले जाने पर थोड़ी देर तक बिजली उपलब्ध कराता है ताकि आपका काम सुरक्षित रहे और कंप्यूटर को कोई नुकसान न हो।
- अब CPU (Central Processing Unit) ऑन करें। इसे कंप्यूटर का दिमाग (Brain) भी कहा जाता है। CPU पर एक बड़ा पावर बटन होता है। इसे दबाते ही CPU ऑन हो जाता है।
- इसके बाद मॉनिटर ऑन करें। यह टीवी जैसा दिखता है। मॉनिटर के नीचे की ओर पावर बटन होता है।
- जब कंप्यूटर स्टार्ट होता है तो स्क्रीन कुछ समय के लिए काली रहती है और एक छोटा गोल सर्किल घूमता हुआ दिखाई देता है। इसका मतलब है कि प्रोसेसिंग चल रही है। जब यह सर्किल रुक जाता है और स्क्रीन पर आइकॉन दिखाई देने लगते हैं, तो समझिए कंप्यूटर उपयोग के लिए तैयार है।
कंप्यूटर बेसिक नोट्स – How to Shut Down the Computer?
कंप्यूटर को बंद करने के लिए सीधे स्विच ऑफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कंप्यूटर को नुकसान पहुँच सकता है। सही तरीका इस प्रकार है:
- स्क्रीन के नीचे बाएँ कोने में Start Button पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेनू में दाईं ओर नीचे Shut Down का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके कंप्यूटर को बंद किया जा सकता है।
-
Shut Down के पास बने एरो पर क्लिक करने पर कुछ और विकल्प मिलते हैं, जैसे:
-
Restart: जब कंप्यूटर हैंग हो जाए या काम करना बंद कर दे, तो Restart चुनने से यह दोबारा चालू हो जाता है।
-
Sleep: यदि आपको थोड़े समय के लिए रुकना हो तो कंप्यूटर को पूरी तरह बंद करने की बजाय Sleep मोड में डाल सकते हैं। बाद में CPU का पावर बटन दबाकर इसे तुरंत चालू किया जा सकता है।
-
-
जब कंप्यूटर Shut Down हो जाए, तो सबसे पहले मॉनिटर बंद करें, फिर UPS और अंत में मुख्य स्विच ऑफ कर दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो इस नोट्स में आपने कंप्यूटर के बारे में बहुत सी जरूरी जानकारी प्राप्त की –
- कंप्यूटर क्या है
- कंप्यूटर का उपयोग
- कंप्यूटर के प्रकार
- कंप्यूटर को स्टार्ट और शटडाउन करने की प्रक्रिया
अगले भाग में हम आपको कंप्यूटर के बुनियादी हिस्सों (Basic Parts of Computer) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
0 Comments
कमेंट केवल पोस्ट से रिलेटेड करें