Online Computer Courses Classes and Training Program

Computer General Knowledge in hindi

Computer General Knowledge in hindi

 

Computer General Knowledge in Hindi

Computer General Knowledge in Hindi: आज का युग कंप्यूटर का युग है . आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का समावेश है . बड़े पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक मशीन को संगणक अथवा कंप्यूटर कहते है अर्थात कंप्यूटर वह युक्ति है जिसके  द्वारा स्वचालित रूप से विविध प्रकार के आंकड़ो को संशाधित एवं संचालित किया जाता है . वर्तमान स्वरूप का पहला कंप्यूटर मार्क-1 था , जो 1937 में बना था .

कंप्यूटर के कार्य : कंप्यूटर के प्रमुख तकनिकी कार्य चार प्रकार के होते है – 1. आंकड़ों का संकलन या निवेशन , 2. आंकड़ों का संचयन , 3. आंकड़ों का संसाधन और 4. आंकड़ों या प्राप्त जानकारी का निर्गमन या पुननिर्गमन . आंकड़ें लिखित , मुद्रित,श्रव्य, दृश्य रेखांकित या यांत्रिक चेष्टाओं के रूप में हो सकते हैं .

हार्डवेयर (hardware): कंप्यूटर और उससे जुड़ी सभी यंत्रों और उपकरणों को हार्डवेयर कहते है . इसके अंतर्गत केन्द्रीय संसाधन इकाई CPU (Central Processing Unit) , आन्तरिक स्मृति , बाहरी समृति, निवेश एवं निर्गत एकक आदि आते है .

सॉफ्टवेयर (software): कंप्यूटर के संचालन के लिए निर्मित प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहते है .

कंप्यूटर की भाषाएँ (language of computer) : कंप्यूटर की भाषा को निम्न तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है – 1. मशीन कूट भाषा (Machine Code Language) 2. असेंबली कूट भाषा (Assembly Code Language) 3. उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language)

1. मशीन कूट भाषा (Machine Code Language): इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग होते है – आदेश कोड (Operation Code) तथा स्थिति कोड (Location Code) . इन दोनों को 0 व 1 के क्रम में समूहित कर व्यक्त किया जाता है . कंप्यूटर के आरंभिक दिनों में प्रोग्रामर द्वारा कंप्यूटर को आदेश देने के लिए 0 तथा 1 के विभिन्न क्रमों का ही प्रयोग किया जाता था . यह भाषा समयग्राही थी , जिसके कारण असेंबली व उच्च स्तरीय भाषाओँ का प्रयोग किया जाने लगा .

2. असेंबली कूट भाषा (Assembly Code Language): इस भाषा में याद रखे जाने लायक कोड का प्रयोग किया गया, जिसे नेमोनिक कोड कहा गया . जैसे ADDITION के लिए ADD, SUBSTRACTION के लिए SUB एवं JUMP के लिए JMP लिखा गया . परन्तु इस भाषा का प्रयोग एक निश्चित संरचना वाले कंप्यूटर तक सिमित था, अत: इन भाषाओँ को निम्न स्तरीय भाषा कहा गया .

3. उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language) : उच्च स्तरीय भाषाओँ का विकास का श्रेय IBM कंपनी को जाता है . फॉरट्रान (FORTRAN) नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कंपनी के प्रयास से हुआ . इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओँ का विकास हुआ . ये भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओँ के काफी करीब है . कुछ उच्चस्तरीय भाषाएँ निम्न हैं –

(a) फॉरट्रान (FORTRAN) : कंप्यूटर की इस भाषा का विकास IBM के सौजन्य से जे. डब्लू. बेकस ने 1957 ई. में किया था . इस भाषा का विकास गणितीय सूत्रों को आसानी से और कम समय में हल करने के लिए किया गया था .

(b) कोबोल (COBOL) : कोबोल वास्तव में कॉमन बिज़नेस ओरिएंटेड लैंग्वेज का संक्षिप्त रूप है।  इस भाषा का विकास व्यवसायिक हितों के लिए किया गया।  इस भाषा की संक्रिया के लिए लिखे गए वाक्यों के समूह को पैराग्राफ मिलकर एक सेक्शन बनाते हैं और सभी सेक्शन से मिलकर डिवीज़न बनता है।

(c) बेसिक (BASIC) : यह अंग्रेजी के शब्दों बिगनर्स ऑल पर्पस सिम्बॉलिक इंस्ट्रक्शंस कोड का संक्षिप्त रूप है।  इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता है , जबकि इसमें पहले की भाषाओ में पुरे प्रोग्राम को कंप्यूटर में डालना होता था और प्रोग्राम के ठीक होने पर आगे के कार्य निष्पादित होते थे।

(d) अल्गोल (ALGOL) : यह अंग्रेजी के अल्गोरिथ्मिक लैंग्वेज का सक्षिप्त  रूप है।  इसका निर्माण जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु बनाया  गया था।

(e) पास्कल (PASCAL) : यह अल्गोल  परिवर्धित रूप है।  इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है , जिसके काऱण यह अल्गोल एवं बेसिक से भिन्न है।

(f) कोमल (KOMAL) : यह Common  Algorithmic Language  का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक छात्रों के लिए किया जाता है।

(g) लोगो (LOGO) :  इस भाषा प्रयोग  छोटी उम्र बच्चो को ग्राफिक रेखानुक्रितियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।

(h) प्रोलोग (PROLOG) :  यह अंग्रेजी शब्द प्रोग्रामिंग इन लोजिक का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास 1973 ई. में फ़्रांस में किया गया है जो तार्किक प्रोग्रामिंग  सक्षम है।

(i) फोर्थ (FORTH) : इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मुरे ने किया था।  इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यो में होता है।
इन सभी उच्च स्तरीय भाषाओं में एक समानता है कि लगभग सभी में अंग्रेजी के वर्णों (A, B, C, D, .... आदि ) एवं इंडो-अरेबियन अंकों (0, 1, 2, 3, ... आदि ) का प्रयोग किया जाता है।

नोट : PILOT , C , C ++, LISP , UNIX, PYTHON एवं SNOBOL कुछ अन्य उच्च स्तरीय भाषा है। 

कंप्यूटर के विभिन्न भाग 

सी. पी. यू. (CPU ) : यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का संक्षिप्त रूप है। इसे  मस्तिष्क कहा जाता है। 

रैम (RAM ): यह रैंडम एक्सेस मेमोरी का संक्षिप्त रूप है। सामन्य भाषा में इसे कंप्यूटर की याददाश्त (Memory ) कहा जाता है।  रैम की गणना गीगाबाइट (इकाई ) से की जाती है। 

रोम (ROM ): यह रीड ऑनली मेमोरी का संक्षिप्त रूप है।  यह हार्डवेयर का वह भाग है , जिसमें सभी सूचनाएं स्थायी रूप से इकट्ठा रहती है और जो कंप्यूटर को प्रोग्राम संचालित करने का निर्देश देता है। 

मदर बोर्ड (Mother Board ): यह सर्किट बोर्ड होता है , जिसमें कंप्यूटर के प्रत्येक प्लग लगाये जाते हैं। सीपीयू , रैम आदि यूनिट मदरबॉर्ड में ही संयोजित रहती है। 

हार्ड डिस्क (Hard Disk ): इसमें कंप्यूटर के लिए प्रोग्रामों को स्टोर करने का कार्य होता है।

फ्लॉपी डिस्क ड्राइव (Floppy Disk Drive ): यह सूचनाओं को सुरक्षित करने या सूचनाओं को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में आदान-प्रदान करने में प्रयुक्त होता है। 

सीडी रोम (CD-ROM ): सीडी रोम यानि कॉम्पैक्ट डिस्क छोटे से आकार में होते हुए भी बहुत बड़ी मात्रा में आंकड़ों एवं चित्रों को ध्वनियों के साथ संग्रहित करने में सक्षम होता है। 

की- बोर्ड (Keyboard ): कंप्यूटर की लेखन प्रणाली के लिए उपयोग में लाया जाने वाला उपकरण की-बोर्ड कहलाता है।  सामान्यतः 101 की-बोर्ड को अच्छा मन जाता है। 

माउस (Mouse) : इसकी सहायता से स्क्रीन पर कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्रामों को संचालित किया जाता है। 

मॉनिटर (monitor ): इस पर कंप्यूटर में निहित जानकारियों को देखा जा सकता है।  अच्छे रंगीन मॉनिटर में 256 रंग आते है। मॉनिटर में डॉट पिच का उपयोग होता है।  डॉट पिच पर नंबर होते है , स्क्रीन पर उभरने वाली छवि उतनी ही साफ और गहराई के लिए होती है। 

साउंड कार्ड (Sound Card ): यह जरुरी बातों और जानकारियों को सुनने के साथ-साथ मल्टीमीडिया के बढ़ते प्रयोग के लिए आवश्यक है। 

प्रिंटर (Printer ): इसकी मदद से कंप्यूटर पर अंकित आंकड़ों को कागज पर मुद्रित किया जाता है।  डॉट मैट्रिक्स , इंक जेट , बबल जेट और लेज़र जेट प्रमुख प्रिंटर है। 

कंप्यूटर वाइरस (Computer Virus ):  कंप्यूटर वायरस एक प्रकार  इलेक्ट्रॉनिक कोड है , जिसका उपयोग कंप्यूटर में समाहित सूचनाओं को समाप्त करने के लिए होता है।  इसे कंप्यूटर प्रोग्राम में , किसी टेलीफ़ोन लाइन से दुर्भावनावश प्रेषित किया जा सकता है।  इस कोड से गलत सूचनाएं मिल सकती है , एकत्रित जानकारी नष्ट हो सकती है तथा यदि कोई कंप्यूटर किसी नेटवर्क जुड़ा है , तो इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़े होने के कारण यह वायरस सम्पूर्ण नेटवर्क को प्रभावित कर सकता है।  फ्लॉपी के आदान-प्रदान से भी वायरस के फैलने का डर रहता है। ये महीनों , सालों तक बिना पहचाने गए ही कंप्यूटर में पड़े रह सकते हैं और उसे क्षति पहुँचा सकते है।  इनकी रोकथाम के लिए इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गयी है।  कुछ मुख्य कंप्यूटर वायरस हैं - माइकल एंजेलो ,डार्क एवेंजेर , किलो , फिलिप , सी ब्रेन , ब्लडी , चेंज मुंगू एवं देसी।

कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :

  • चार्ल्स बेबेज को कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है।
  • वॉन न्यूमेन का कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान है।
  • आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ई. में हुई।
  • कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 ई. से आई।
  • विश्व में सर्वाधिक कम्प्यूटरों वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  • इसके पश्चात क्रमशः जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ़्रांस का स्थान आता है।  भारत का इस सूचि में 19वा स्थान है।
  • कंप्यूटर साक्षरता का अर्थ है -- कंप्यूटर क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता , इस बात की जानकारी होना। 
  • कंप्यूटर के एक भाग से दूसरे भाग में सिग्नल भेजने वाले एलेक्ट्रॉनिक्स पथ को बस कहते है। 
  • ICMP का प्रयोग एरर रिपोर्टिंग के लिए किया जाता है। 
  • 2 दिसम्बर कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • भारत में नई कंप्यूटर नीति की घोषणा नवंबर , 1984 में की गई थी। 
  • भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है।  इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने किया था। 
  • भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली का है। 
  • भारत का प्रथम प्रदुषण रहित कम्प्यूटरीकृत पेट्रोल पम्प मुंबई में है। 
  • निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कंप्यूटर विश्वविद्यालय राजीव गाँधी कंप्यूटर विश्वविद्यालय है। 
  • भारत में प्रथम कंप्यूटर आरक्षण पद्धति नई दिल्ली में लागू की गई थी। 
  • भारत की सिलिकॉन घाटी बंगलुरु को कहा जाता है। 
  • भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है , जिसने इंटरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया है। 
  • कंप्यूटर तीन प्रकार के होते है -- डिजिटल , एनालॉग , हाइब्रिड 
  • वह कंप्यूटर जो गणितीय गणना करता है , डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है। 
  • इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास जे. एस. किल्वी ने किया था। 
  • चुम्बकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है। 
  • टीम बर्नर्स ली WWW (World Wide Web ) के आविष्कारक तथा प्रवर्तक हैं। 
  • असेम्बलर, असेम्ब्ली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करता है। 
  • एक कंप्यूटर की स्मृति सामान्य तौर से किलोबाइट अथवा मेगाबाइट रूप में व्यक्त की जाती है।  एक बाइट आठ द्विआधारी अंको का बना होता है। 
  • ‘अनुपम’ भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है। 
  • Tianhe – 2 (चीन) विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। 
  • कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है बाइनरी इकाई के आरंभिक एवं अंतिम अक्षर से बने संक्षिप्त शब्द- 0 से 1 को बिट कहा जाता है। 
  • वह कंप्यूटर जो आंकलन के सिद्धांत के अनुसार कार्य करता है एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है। 
  • एनालॉग एवं digital के संयुक्त स्वरूप को हाइब्रिड कंप्यूटर कहते है। 
  • सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहते है। 
  • एक सुपर कंप्यूटर में करीब 40 हजार माइक्रो कंप्यूटर जीतनी परिकलन क्षमता होती है . इसकी गति को मेगाफ्लॉप्स में मापी जाता है। 
  • विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर क्रे. के. 1- एस था , जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था . इसे अमेरिका के क्रे रिसर्च कंपनी ने बनाया था। 
  • 32 कंप्यूटरों के बराबर कार्य कर सकने वाला डीप ब्लू कंप्यूटर एक सेकंड में शतरंज की 20 करोड़ चाल सोच सकता है . इसी सुपर कंप्यूटर ने विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव को पराजित किया था। 
  • विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम एनीयक है। 
  • विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इन्टरनेट है . याहू , गूगल एवं MSN इन्टरनेट सर्च इंजन है। 
  • इंटरनेट पर उपलब्ध होनेवाली प्रथम भारतीय समाचार-पत्र द हिन्दू है। 
  • इंटरनेट  उपलब्ध होनेवाली प्रथम भारतीय पत्रिका इंडिया टुडे है। 
  • USENET तमाम विश्वविद्यालय को एक साथ जोड़ने की प्रणाली है। 
  • इंटरनेट सूचना की खोज करने में आर्क सबसे ज्यादा मदद करता है। 
  • आर्क का विकास मैकगिल यूनिवर्सिटी ने की। 
  • जब किसी नेटवर्क का इंटरनेट धारक अन्य नेटवर्क के साथ जुड़ता है , तो उसे गेटवे कहते है। 
  • इंटरनेट से जुड़ा वह संगणक जहां विशेष प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध हो , साइट कहलाता है। 
  • मॉडेम कम्प्यूटरों को आपस में जोड़ने का उपकरण है , जो टेलीफ़ोन लाइन पर काम करता है। 
  • पास या दूर के किसी संगणक को अपने संगणक से सूचनाएं भेजना अपलोड कहलाता है। 
  • कंप्यूटर की 5 पीढ़ियाँ विकसित की गयी है। 
  • आधुनिक कंप्यूटर में प्रायः सेमीकंडक्टर मेमोरी (स्मरण शक्ति ) का कार्य करती है। 
  • कंप्यूटर बोर्ड में कुल आठ संयोजक होते हैं। 
  • 1 किलोबाइट (KB) 1024 बाइट के तुल्य होता है। 
  • 1 MB (मेगाबाइट ) 1024 KB के बराबर होता है। 
  • 1 GB (गीगाबाइट ) 1024 MB के बराबर होता है। 
  • सूचना के आगमन एवं कार्यक्रम की खोज करने के लिए SNOBOL विशिष्ट भाषा का प्रयोग  होता है ।
  • पर्सनल कंप्यूटर पर सर्वप्रथम पुस्तक टेड नेल्सन ने लिखा था। 
  • कंप्यूटर पर लिखी पुस्तक सोल ऑफ न्यू मशीन (लेखक - टैसी किडर ) को पुलित्जर पुरुस्कार दिया गया। 
  • कंप्यूटर की प्रथम पत्रिका कंप्यूटर एंड ऑटोमेशन है। 
  • प्रथम घरेलू कंप्यूटर कमोडोर VIC/20 है। 
  • वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत कम्प्यूटरीकृत करने के लिए सबसे आसान है। 
  • डाटा प्रोसेसिंग का अर्थ है वाणिज्यक उपयोग के लिए जानकारी तैयार करना। 
  • डिजिटल कंप्यूटर की कार्य पद्धति गणना और सिद्धांत पर आधारित है। 
  • विश्व का प्रथम डिजिटल कंप्यूटर ENIAC था। 
  • फॉरट्रॉन प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा है। 
  • हिंदी कमांड स्वीकार करने वाला कंप्यूटर भाषा प्रदेश है। 
  • कोबोल उच्च स्तरीय भाषा (HLL) अंग्रेजी भाषा के समान है। 
  • कोबोल भाषा में सर्वाधिक उपयुक्त डॉक्यूमेंटेशन संभव है। 
  • अनुवाद प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा का निम्न स्तरीय भाषा में अनुवाद करता है , कम्पाइलर कहलाता है। 
  • माइक्रो प्रोसेसर चतुर्थ पीढ़ी का कंप्यूटर है। 
  • प्रोलोग (PROLOG) पंचम पीढ़ी के कंप्यूटर की भाषा है। 
  • इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास जे. एस. किल्वी ने किया था। 
  • इंटीग्रेटेड सर्किट चिप पर सिलिकॉन की परत होती है। 
  • कंप्यूटर अशुद्धि को बग (Bug) कहा जाता है। 
  • पुणे के सी-डैक (C-DAC ) के वैज्ञानिक ने 28 मार्च , 1998 को प्रति सेकंड एक खरब  गणना करने की क्षमता से युक्त कंप्यूटर परम- 10000  निर्माण किया।  इसके विकास का मुख्य श्रेय C - DAC  के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय पी. भास्कर को जाता है। 
  • भारत में सर्वप्रथम नेशनल एरोनॉटिकल लेबोरेटरी (बंगलुरु ) ने फ्लोसावर नामक सुपर कंप्यूटर विकसित करने में सफलता पायी थी। 
  • कंप्यूटर पर परमाणु परीक्षणों को सबक्रिटिकल परीक्षण कहा जाता है। 
  • किसी कंप्यूटर या उसके हार्ड - डिस्क या किसी चलते हुए कार्यक्रम (प्रोग्राम) का अचनाक ख़राब हो जाना या समाप्त हो जाना क्रैश कहलाता है।

 Abbreviation Related to Computer

ADC:   Analog Digital Converter
AI:       Artificial Intelligence
ALGOL:   Algorithmic Language
ALU:   Arithmetic Logic Unit
ASCII:  American Standard Code For Information Interchange
ATM:  Automatic Teller Machine
BARC: the Bhabha Atomic Research Centre
BASIC:  Beginner 's All-purpos Symbolic Instruction Code
BIOS:  Basic Input System
BSNL:  Bharat Sanchar Nigam Limited
CAD:  Computer Aided Design
CAM:   Computer Aided Manufacturing
CD:  Compact Disc
CD ROM:  Compact Disc Read Only Memory
CD RW:  Compact Disc Read Write
COBOL:  Common Business Oriented Language
CPU: Central Processing Unit
CRT:  Cathode  Ray Tube
CU:   Control Unit
D RAM:  Dynamic Ram
DAC:   Digital Analog Converter
DBMS:  Database Management System
DCL:  Digital Command Language
DFD:  Data Flow Diagram
DNS : Domain Name System
DPI :  Dost Per Inch
DRDO :  The  Defense Research and Development Organization
DVD:  Digital Versatile Disc or Digital  Video Sisc
E MAIL:  Electronic Mail
E-Commerce : Electronic Commerce
E-PROM : Erasable programmable Read Only Memory
EBCDIC : Extended  Binary Coded Decimal Interchange Code 
EDP: Electronic Data Processing 
EDSAC : Electronic Delay Storage Automatic Calculator
EE-PROM : Electrically Erasable Programmable Read Only Memory
ENIAC : Electronic Numerical Integrated and Computer
FORTRAN :  Formula Translation
FTP : File Transfer Protocol
GUI : Graphical User Interface
HTML : Hyper Text Markup Language
HTTP : Hyper Text Transfer Protocol
IBM : International Business Machine
ISDN : Integrated Services Digital Network
IT : Information Technology
KBPS : Kilo Byte Per Second
LAN : Local Area Network
LCD : Liquid Crystal Display
LSI : Large Scale Integration
MAN : Metropolitan Area Network
MB : Mega Byte
MICR : Magnetic Ink Character Reader
MODEM : Modulator- De-modulator
MS-ACCESS : Microsoft Access
MS-DOS : Microsoft-Disc Operating System 
MS-EXCEL : Microsoft Excel
MS-WINDOWS : Microsoft- Windows
MS-WORD : Microsoft- Word
MTNL : Mahanagar Telephone Nigam Limited
NAL : National Aerospace Laboratories
NIC : Network Interface Card
OCR : Optical Character Reader
OMR : Optical Mark Reader
OS : Operating System 
PC : Personal Computer
PDL : Program Design Language
PL 1 : Programming Language 1
POS  : Point of Sales
PROM : Programmable Read Only Memory
PSTN : Public Switched Telephone Network
RAM : Random Access Memory
ROM : Read Only Memory
RPG : Report Program Generator
S RAM : Static RAM
SCSI Port : Small Computer System Interface Port
TCP/IP : Transmission Control Protocol / Internet Proctocol
TFT : Thin- Film Transistor
ULSI : Ultra Large Scale Integration
UNIVAC : Universal Automatic Computer
UPS : Uninterruptible Power Supply 
URL : Uniform Resource Locator
USB : Universal Serial Bus
VDU : Visual Display Unit
VLSI : Very Large Scale Integration
VSNL : Videsh Sanchar Nigam LImited
WAN : Wide Area Network
WIMAX : Worldwide Interoperability for Microwave Access
WLL : Wireless Local Loop
WORM : Write Once Read Many
WWW : World Wide Web

Post a Comment

0 Comments