Online Computer Courses Classes and Training Program

ध्यान की शक्ति The Power of Meditation in Hindi

 

The Power of Meditation in Hindi

ध्यान की शक्ति The Power of Meditation in Hindi

The Power of Meditation :  क्या आप मेडिटेशन की पावर को जानते हैं ? एक चीज के बारे में लगातार सोचने के प्रोसेस को मेडिटेशन कहा जाता है। हम अक्सर इस डेफिनेशन में अटक जाते हैं और मेडिटेशन का सही मतलब भूल जाते हैं जिस चीज पर हम ध्यान लगा रहे हैं। उसके सही स्वभाव का पता चलता है। ऐसी मेडिटेशन सोच से नहीं बल्कि भावनाओं से आती है। 

इसलिए मेडिटेशन एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें सोच को भावनाओं में बदलते हैं कि दिमाग के उलझन से दिल की सादगी तक का सफर है। यही कारण है कि इस मैडिटेशन के प्रोसेस में ज्यादातर दिल शामिल होता है। मेडिटेशन का मतलब सिर्फ एक अलग इंसान बनना नहीं है बल्कि एक नया और बेहतर इंसान बनना है। यह आपको जागरूक बनाता है और एक बेहतर नजरिया देता है। 

आप अपने सोच और भावनाओ को खत्म नहीं कर सकते हैं बल्कि उसको जज किए बिना सीख रहे है और एंड में आप उन्हें बेहतर तरीके से समझना शुरू कर सकते हैं। मेडिटेशन को सीखना किसी दूसरे स्क्रीन को सीखना जैसे ही है आशा सोचे कि आप मसल की एक्सरसाइज कर रहे हैं और इससे पहले आपने इतना हार्ड वर्क कभी नहीं किया। कंफर्टेबल होने के लिए आपको लगातार प्रैक्टिस करनी होती है। यह उन चीजों में से एक है जहां मंजिल से ज्यादा सफर जरूरी है। 

मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें How to start meditation?

अगर आप इस कुछ स्टेप्स के साथ करें तो मेडिटेशन एक सीधा सा प्रोसेस है।

Step 1.

एक वक्त और जगह चुने जो आपके लिए सही है। रिसर्च से यह पता चला है कि एक नई आदत बनाना और भी आसान होता है। जब हम इन्हें एक ही वक्त और एक ही जगह करते हैं। बस ज्यादा सोचना नहीं है ध्यान लगाने का सही वक्त तब होता है जब आप उसे प्रेफरेंस  दे सकते है। मेडिटेशन करने के लिए सही जगह क्या है? जहां आप कंफर्टेबल हो और वहां कोई डिस्ट्रक्शन ना हो।

Step 2. 

मेडिटेशन के लिए वक्त डिसाइड करें कि आप को कितनी देर करनी है। जो बिगिनर्स है वह कम समय से शुरू कर सकते हैं जिसे 3 या 5 मिनट या 10 मिनट के सेशन से आपकी प्रैक्टिस बढ़ती है। सबसे जरूरी यह है कि आप वो वक्त चुनें जो इफेक्टिव हो लेकिन ऐसा हो जिसमें आप हर दिन उस चीज को पूरा कर सके।

Step 3.

ध्यान रहे कि आप कंफर्टेबल बैठे हैं। अपने पैरों और हाथों को खोलकर बैठे हैं पैरों को जमीन पर सीधा करके रखें और अपने हाथ को गोद में यह साइड में रख दे। अपनी कमर सीधी रखें पर अकड़ कर नहीं बैठना है। अगर आपको जरूरत है तो आप एक छोटा सा तकिया ले सकते हैं। फिर कमर को सीधा रखने के लिए टॉवल का यूज कर सकते हैं।

Step 4. 

आप ही डिसाइड कर ले कि आप गाइडेड मेडिटेशन चाहते हैं या अन गाइडेड मेडिटेशन। 

गाइडेड मेडिटेशन वह होती है जो जिसमें एक एक्सपीरियंस टीचर होता है और यह आपको किसी एक मेडिटेशन ग्रुप वीडियो क्लास के द्वारा मिल सकती है। गाइडेड मेडिटेशन उन लोगों के लिए होती है जो वह सीखना चाहते हैं कि मेडिटेशन कैसे करते हैं। गाइडेड मेडिटेशन ज्यादातर एक जैसा फॉर्मेट फॉलो करते हैं। जैसे एक गुरु यह एक्सप्लेन करता है कि हमारा दिमाग मेडिटेशन के समय कैसा पेश आ रहा है और यह आपको मेडिटेशन के टेक्निक के पास ले जाता और आपको हर दिन इस टेक्निक को कैसे करना है ये सिखाते हैं। 

मेडिटेशन से हमें क्या फायदे मिलते हैं ?

जब हम ध्यान करने के लिए बैठते हैं तो हम अपने आप को उन तरीकों से देख रहे होते है। जैसा पहले नहीं देखा था। मेडिटेशन के बहुत सारे अलग-अलग फायदे हैं और इनको साइंस भी सपोर्ट करती है। बहुत सारे लोग तनाव को कम करने , चिंता को कम करने और मन की शांत के लिए मेडिटेशन करना शुरू करते हैं। 

लेकिन हजारों स्टडीज में यह कहा गया है जो कम ही लोग जानते हैं। मेडिटेशन से मानसिक शारीरिक और इमोशन हेल्थ भी पॉजिटिव हो सकती है। 

Mental Health  Benefits 

बहुत सारे लोग जानते हैं कि मेडिटेशन से मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इसके साथ-साथ जागरूकता, शुद्धता , दया और शांति की भावनाओं को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा मेडिटेशन दिमाग को बहुत तरीके से फायदा देती है। 

Physical Benefits 

मेडिटेशन के फायदे को समझने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्रॉनिक स्ट्रेस आपके शरीर में कितना बुरा असर डाल सकता है। फ्रेश होने से हमें अंदरूनी नुकसान होता है जिसमें हार्ट अटैक की ज्यादा चांसेस होती है। और ब्लड शुगर बढ़ता है साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को भी खतरा होता है। जो लोग हर रोज मेडिटेशन करते हैं वोअपने शरीर को रिलैक्स करना सीख जाते हैं और रिसर्च के अनुसार अपने तनाव को अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं। 

Emotional Benefits 

दिमाग हमारे शरीर का वो पार्ट है। जहां मैडिटेशन सच में काम करता है यह जादू है यह बात सच है कि जब मेडिटेशन और प्रैक्टिस करते हैं तब नेगेटिव इमोशंस से ज्यादा लड़ पाते हो। लेकिन मेडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा है कि हमारे माइंडसेट और नजरिये को नहीं बदलता बल्कि ये हमारे दिमाग को बदल सकता और इसको पॉजिटिव सोच के तरफ बढ़ाता है। 

तो आखिर में हम यह कह सकते हैं कि मेडिटेशन आपके जिंदगी को बेहतर बनाने में हर तरीके से मदद करेगा तो उसे जल्दी शुरू करें रोज 5 से 10 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे 30 से 40 मिनट तक ले जायें और आप सब कुछ बदलता हुआ महसूस करेंगे।

धन्यवाद् दोस्तों इस सीरीज की सभी आर्टिकल जरुर पढ़ें शुरू से आपको बहुत फायदा होगा पुरे जनवरी 2021 तक यही सीरीज रहेगा। आप इसे अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करें।   

Post a Comment

0 Comments